ब्रेकिंग न्यूज

'मां अम्बे' की 'अष्ट धातु' की स्थापित की गई मूर्ति, भक्तों में दिखा खासा हर्षोल्लास


सुलतानपुर बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की दुर्गापूजा का देश में दूसरा स्थान है। यहां चौक में अम्बे माता पूजा समिति की ओर से GOLDEN JUBILEE ( 50वीं वर्षगांठ) मना रही है। इस समिति की अंग अम्बे दल की SILVER JUBILEE मनाई जा रही है। ऐसे में दोनों समितियों द्वारा इस बार 'मां अम्बे' की 'अष्ट धातु' की मूर्ति स्थापित की गई है। जिसको लेकर मां के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रही है।अम्बे दल के सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अम्बे मां सेवा संस्थान का रजत जयंती के उपलक्ष में हम लोगो ने माता की अष्ट धातु की मूर्ति मंगाई है। जिसकी हम लोगो द्वारा नगर में शोभा यात्रा निकाली गई है।

अम्बे दल की पहचान ये है कि हर वर्ष हम कुछ नया कार्यक्रम करते हैं। इस वर्ष हमारी अम्बे मां सेवा संस्थान के अम्बे दल का 25वां वर्ष संपन्न हुआ है। हमारे कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गापूजा का कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हो चुका है। चौक स्थित चित्रा स्टूडियो के पास अम्बे माता पूजा समिति के अंग अम्बे दल के द्वारा दुर्गापूजा में विशाल भंडारे का आयोजन होता है। इस बार उसका 25वां वार्षिकोत्सव भी है। 25 वर्षों से अम्बे दल मेले में अपने स्वंय सेवकों के साथ मेले में हर दिन लोगो को तरह-तरह के भोजन खिलाता है।प्रवीन अग्रवाल ने आगे बताया कि सुल्तानपुर की दुर्गापूजा का पूरे देश मे एक अलग ही स्थान है। यहां नवरात्रि के सातवें दिन यानी सप्तमी को मां की प्रतिमाएं अपने अपने पंडालो में पहुंचती हैं और दशहरे की दिन से मेल प्रारंभ होता है।

कोई टिप्पणी नहीं