ब्रेकिंग न्यूज

कुड़वार गोमती पुल पर रेलिंग पर लगाया जाएगा जाल


सुलतानपुर कुड़वार पुल पर तीन हादसों के बाद जागा PWD विभाग, रेलिंग पर लगाया जाएगा जाल।इसे लापरवाही कहें। लेटलतीफी कहा जाए। या ये कि नींद से जागना। दरअस्ल कुड़वार स्थित गोमती पुल से 15 दिनों में तीन मौतों के बाद PWD विभाग जाग गया है। अब रेलिंग पर जालियां लगाने की कवायद शुरू हो रही है। पखवारे भर में ये काम पूरा कर लिया जाएगा, इसके लिए नाप-जोख कर ली गई है।बताते चलें कि सबसे पहले 4 अक्टूबर को जिले क बल्दीराय थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी राहुल यादव (22) वर्ष पुत्र राम मिलन यादव ने कुड़वार पुल से कूदकर जान दे दी थी। SDRF टीम ने शव को बरामद किया था। इसके बाद 15 अक्टूबर को स्थानीय थानाक्षेत्र के पूरे तिलक हरिजन टोला निवासी प्रदीप कोरी (40) वर्ष पुत्र छोटेलाल ने नदी में कूदकर जान दे दिया था। SDRF ने तीन दिनों तक तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। अभी इससे सब उबर भी नहीं सके थे कि 18 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव निवासी सरोज यादव पत्नी मुकेश कुमार यादव यही से आकर जान दिया था। शुक्रवार को उसका शव भण्ड़रा लाला का पुरवा के पास नदी में मिला है।बताया जा रहा है कि ताबड़तोड़ तीन घटनाओं के बाद थानाध्यक्ष संदीप राय ने पुल पर जाल लगवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। जिस पर लोक निर्माण विभाग खंड सीडी 3 के एक्सईएन विजय कुमार ने कर्मचारियों  को कुड़वार पुल पर भेजा। मौके पर आए कर्मचारियों ने पुल पर आगे हादसा ना हो इसके लिए जाल लगाने के हेतु नाप लिया। बताया जा रहा है कि 15 दिनों में यहां जाल लगा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं