ब्रेकिंग न्यूज

49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही बारिश अभी थमेगी नहीं। शनिवार को भी प्रदेश के 49 जिलों में 11 अक्टूबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की रात रुक-रुककर बारिश होती रही। अयोध्या और आगरा में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। यहां रातभर बारिश हुई। वहीं फतेहपुर में बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। 3 की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि दो की दीवार ढहने से हुई है।इसके अलावा, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, उन्नाव, लखीमपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। हालांकि, इसके बाद ठंड का दौर शुरू होने का भी अनुमान है। दीपावली यानी 24 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।अब शुक्रवार को हुई बारिश की बात करते हैं। कल 24 घंटे में 15.3 मिलीमीटर औसत बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड की गई। यह औसत अनुमान से 743% ज्यादा है। प्रदेश में 3 दिनों से लगातार बारिश से रात में हल्की ठंड और सुबह कोहरा पड़ रहा है। रात भर की बारिश से शहर में जगह- जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसान परेशान हैं। वहीं लखनऊ में भी 3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात में राजधानी में रिमझिम बारिश हुई। शनिवार सुबह आसमान में काले बादल छाए हैं।अयोध्या सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। रात में हल्की बूंदाबांदी हुई। रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार, आगामी सप्ताह में पूर्वी यूपी में घने बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।यूपी के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं