ब्रेकिंग न्यूज

विधानसभा में आज सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगा बोलने का मौका

 


लखनऊ विधानसभा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका मिलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले महिलाएं ही सदन में अपनी बात रखेंगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को दी। उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही में महिलाओं की भूमिका खास होगी। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में भी सिर्फ महिलाओं के ही सवालों पर चर्चा होगी।हालांकि अध्यक्ष की इस घोषणा पर सपा के कुछ विधायकों ने अपने सवाल लेने का अनुरोध किया, लेकिन अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया। साथ ही अध्यक्ष ने विधायकों से यह भी अनुरोध किया कि बृहस्पतिवार को दर्शक दीर्घा के लिए भी सिर्फ महिलाओं को ही पास जारी किया जाएगा, इसलिए विधायक किसी व्यक्ति के लिए पास जारी करने का अनुरोध न करे।बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले यह अध्यक्ष ने सदन को अवगत कराया कि बृहस्पतिवार को सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका देने का निर्णय किया गया है। इसपर सपा के सदस्यों ने प्रश्नकाल में पुरुष विधायकों के सवाल भी लिए जाने का अनुरोध किया को अध्यक्ष ने मना कर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं