अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पदयात्रा शुरू
लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से लेकर विधानभवन तक मार्च कर रहे हैं। सपा ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में इस पदयात्रा का आयोजन किया है।पदयात्रा को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया है। वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है। इस रास्ते पर आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है
पदयात्रा के लिए अखिलेश यादव करीब पौने 10 बजे सपा कार्यालय पहुंच गए। पार्टी के अन्य विधायक भी कार्यालय पहुंचे गए हैं। यहां से सभी विधायक व कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानभवन के लिए पैदल निकले। अभी निकलने का कार्यक्रम रोका गया है। सपाई रूट बदलने की तैयारी में हैं। हालांकि कार्यालय के पीछे वाले रास्ते पर भी फोर्स बढ़ाई जा रही है। विधायक व कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे की तख्ती ले रखी है। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 23 सितंबर तक चलने वाले 18वीं विधानसभा के दूसरे सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें महाना ने सभी दलों से सदन को सुचारु रुप से चलाने में मदद का अनुरोध किया, लेकिन विपक्ष ने महंगाई व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार घेरने का एलान किया है।
कोई टिप्पणी नहीं