ब्रेकिंग न्यूज

ढाबे में चल रहा था देह व्यापार,3 युवतियों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

 


लखनऊ मथुरा जिले के छाता क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे किनारे स्थित ब्रजभूमि ढाबे में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर ढाबे पर छापा मारकर इसका खुलासा किया। पुलिस ने ढाबा संचालकों समेत 7 को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 युवक भाग गए। आरोपियों में 3 युवतियां हैं जो ग्वालियर और पलवल की रहने वाली हैं।CO छाता  को ब्रजभूमि ढाबे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। CO ने कोतवाल  और पुलिसकर्मियों के साथ ढाबे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 4 युवक तो भाग गए जबकि 2 ढाबा संचालक समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया। CO ने बताया कि पकड़े गए ढाबा संचालक भाई विक्रम और भगत निवासी भटोकर, बरसाना हैं। दो दलाल बल्लो निवासी महराना, बरसाना, लक्ष्मण निवासी छाता कस्बा हैं। 3 युवतियों में 2 ग्वालियर की और 1 पलवल की है। इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। सभी के खिलाफ देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया है। भागे हुए 4 ग्राहकों की तलाश की जा रही है। इनकी जानकारी जुटा ली गई है।CO ने बताया कि ग्वालियर की दोनों युवतियां वृंदावन में करीब 1 साल से किराए पर रह रही थीं। ढाबे पर बने ऊपर 3 कमरों में देह व्यापार चल रहा था। ग्राहकों के लिए ढाबा संचालक की सहमति से दोनों दलाल युवतियों को एक हजार रुपये में बुलाते थे। ग्राहक से ढाई हजार रुपये लेते थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अन्य नामी ढाबों पर यह अनैतिक कार्य चल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं