ब्रेकिंग न्यूज

आज भी बारिश का अलर्ट, सुलतानपुर में निकली धूप

 


लखनऊ प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली और मौसम भी सुहाना हो गया। दिन का पारा 7 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। प्रदेश में सबसे अधिक 67.2 मिमी बरसात रायबरेली में रिकॉर्ड की गई।प्रदेश में रविवार दोपहर बाद कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई, तो कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई। कानपुर‚ उरई‚ फतेहपुर‚ बांदा‚ सुलतानपुर और झांसी में 30 मिमी से अधिक बारिश हुई। लखनऊ में 14.4 मिमी पानी बरसा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश और बूंदाबांदी की खबर है। बारिश के बाद हमीरपुर में दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। रात को मेरठ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयाए जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ऊपर था। यहां रात का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को राजधानी लखनऊ में आंशिक बदली रहेगी। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं