ब्रेकिंग न्यूज

सितंबर में शुरू हो सकती है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्द ही लाखों बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती को नोटिफिकेशन अब सितंबर 2022 महीने में ही जारी किया जा सकता है। इससे पहले उम्मीद है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबलों की बंपर भर्ती अगस्त अंत तक शुरू हो जाएगी। लेकिन अभी तक भर्ती नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। अब उम्मीद है कि सितंबर महीने में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा। भर्ती नोटिपुकेशन में ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता समेत कई महत्वपूर्ण शर्तें दी जाएंगी।उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू होगी। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने 12वीं पास और इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की कांस्टेबल भर्ती 2022 में 18 से 22 साल के इंटरमीडिएट (कक्षा 12) पास अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। हालांकि यह आयु सीमा और योग्यता संभावित है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी।

कोई टिप्पणी नहीं