ब्रेकिंग न्यूज

घर में घुसकर मनबढ़ युवक ने की युवती से दुराचार की कोशिश


सुल्तानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय आरोपी युवक को बचाने की जुगत भिड़ा रही।  विधवा मां बेटी को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों की चौखट नापने को विवश है। उधर, आरोपी के संरक्षणदाता पीड़िता को सुलह के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता अब सोमवार को पुलिस कप्तान से मिल कर न्याय की गुहार लगाएगी। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत परऊपुर गांव से जुड़ा है।  तीन अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक युवती घर में अकेली थी। उसकी मां धान की रोपाई करने गई थी। तभी गांव का ही मनबढ़ युवक  घर में घुस गया और युवती को दबोच लिया। दुराचार करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसको मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया। पीड़िता की मां घर पहुंची तो पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन सप्ताह भर बाद भी पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। परंतु सेटिंग गेटिंग कर आरोपी को छोड़ दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध है,1090से थाने पर फोन आया।कोतवाली देहात की पुलिस दो बार गांव में गयी।लेकिन महिला थाने पर नही आई और न ही कोई कोई दरख़्वास्त आयी:-एस.ओ.शिवकांत त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं