ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर यात्रियों को लेकर जा रही प्राईवेट बस डीसीएम से टकराई, दर्जन भर यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर


सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आज हादसा हो गया। प्राइवेट बस सामने से जा रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बस सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हलियापुर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 79 की है।

जहां आज सुबह प्राईवेट बस सवारी को लेकर जा रही थी की सामने जा रही डीसीएम से वो जा टकराई। बस पर सवार यात्रियों में दर्जन भर यात्रियों को चोटें आई हैं इनमें बिहार के मौजहा निवासी शंभू कुमार सादा व एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनो को गंभीर हालत में अयोध्या जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अन्य घायलों का अयोध्या जिले के पिठला स्थित अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यदुवंश ट्रांसपोर्ट की बस UP 15 FT 5333 बिहार के मधुबनी जा रही थी। डीसीएम चालक ने किसी कारणों ब्रेक लगा दी इसके चलते बस उसमें जा भिड़ी। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बस पर सवार 62 यात्रियों में से 12 से लोग घायल हो गए हैं। जिनमें वाहन स्वामी, चालक व यात्री शामिल है। सभी को एंबुलेंस से पड़ोसी जनपद अयोध्या के पिठला स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में सिकंदर, हरप्रीत सिंह, परमानंद कुमार, गणेश, उमेश, कुंदन कुमार जगन्नाथ, सुशीला देवी, अहिल्यादेवी, जान मोहम्मद वाहन स्वामी लखन यादव शामिल हैं। इनमें लखन व सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस चालक रविंद्र सिंह व हरप्रीत सिंह निवासी पटियाला पंजाब हैं।

कोई टिप्पणी नहीं