ब्रेकिंग न्यूज

प्रेमिका की बात से गुस्साये युवक ने की हत्या

 


लखनऊ सिद्धार्थनगर जिले के उस्का थाना क्षेत्र के नटवाताल गांव में एक महिला की हत्या पुलिस ने खुलासा किया है। इसके साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे युवक से बात करने पर आरोपी ने महिला की हत्या की थी। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एस पी  ने 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कल सुबह नतवाताल गांव मे 32 वर्षीय महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जहां मृतका के बच्चों ने बताया कि बीती रात घर में विनोद साहनी आया था। वह अक्सर घर पर आता था। इसी जानकारी के आधार पर विनोद साहनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतका शैलेश से उसके प्रेम संबंध 6 वर्षो से थे।इस समय वह कई अन्य युवकों से बात करने लगी थी। जिसको लेकर घटना की रात बहस हुई। जिसके बाद उसने कहा कि आज मिल लो फिर नहीं मिलना। उसके बाद वह सो गई। मुझे नींद नहीं आई तो मैं सीढी पर बैठकर सोचते-सोचते गुस्से में पास रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार करके उसे मार दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी छिपाकर वहां से भाग गया।

कोई टिप्पणी नहीं