ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में युवक ने अधेड़ को पीट-पीट कर मार डाला


ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया जमकर धुनाई, पीआरबी सिपाही ने बचाई जान 

सुल्तानपुर जिले में मंदबुद्धि युवक ने अधेड़ की पटरे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई किया। गनीमत यह रही कि समय से पीआरबी टीम मौके पर पहुंची, सिपाही ने उतरकर आरोपी की जान बचाई।

वही सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुड़वार थाना क्षेत्र के गंजेहड़ी निवासी जमाल (45) शुक्रवार को ट्यूबेल से भदहरा बाजार चाय पीने जा रहा था। बाजार से 100 मीटर पहले वो पहुंचा था कि शिव दयाल मिश्र का पुरवा निवासी अरविंद (25) सड़क किनारे कबाड़ बीन रहा था। बताया जा रहा है जमाल ने इसे ऐसा करने से मना किया।

जमाल के मना करने पर वो नाराज हो गया। उसने पास पड़े पटरे को उठाया और उसे पीटना शुरू कर दिया।यह भी बताया जा रहा है अरविंद मंदबुद्धि था, पैसे के अभाव में इधर उसका इलाज भी रुक गया था। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक अरविंद ने पीट-पीट कर जमाल को मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। भीड़ ने अरविंद को घेर लिया और उसे पकड़ कर लोगो ने उसकी धुनाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों की धुनाई से अरविंद की भी जान चली जाती लेकिन तब तक पीआरबी की टीम मौके पर पहुंच गई। पीआरबी की टीम ने तुरंत जीप से उतरकर हत्यारोपी अरविंद मिश्रा की जाना बचाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार में भर्ती कराया।उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल किया, लोगो के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही। शांति व्यवस्था कायम है। आरोपी हिरासत में है। वहीं मृतक जमाल के घर तीन लड़के और दो लड़कियों का रो रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं