स्वास्थ्य विभाग में हुए ट्रांसफर पर मंत्री ब्रजेश पाठक ने उठाए सवाल
लखनऊ उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में किए गए ट्रांसफर पर सवाल खड़ा हो गया है। यह सवाल खुद उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने उठाया है।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को लेटर लिख कर पूरी जानकारी मांगी है।उपमुख्यमंत्री का कहना है विभाग में जो भी ट्रांसफर हुए हैं उसमें तबादला नीति का पालन नहीं किया गया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लेटर में लिखा है लखनऊ के साथ ही प्रदेश के जिलों में बडे़ अस्पतालों जहां डॉक्टरों की जरूरत है वहां से हटा दिया गया।
उनकी जगह दूसरे डॉक्टर को नहीं भेजा गया है। लखनऊ प्रदेश की राजधानी है यहां डॉक्टरों की कमी है। बड़ी संख्या में डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है जो सही नहीं है।उपमुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से प्रदेश में तैनात डॉक्टरों की पूरी जानकारी मांगी है। दरअसल ब्रजेश पाठक हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने गए थे। सोमवार सुबह ही वो लखनऊ लौटें।इस बीच उन्हें बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर की जानकारी दी गई। जिसके बाद ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद को पत्र लिखकर कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि डॉक्टरों के तबादले तो कर दिये गये हैं मगर कई अस्पतालों में उन डॉक्टरों की तैनाती जगह पर कोई डॉक्टर पहुंचा नहीं है। इसके अलावा भी तमाम तरह की शिकायतें हैं।
कोई टिप्पणी नहीं