ब्रेकिंग न्यूज

दर्दनाक डिलीवरी,गर्भवती पर चढ़ा ट्रक,मां की मौत, बच्चा सुरक्षित

 


लखनऊ सड़क हादसे की ऐसी तस्वीर आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। फिरोजाबाद में रोड एक्सीडेंट में एक गर्भवती महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया। इस हादसे में महिला तो मर गई, लेकिन उसका बच्चा पेट फाड़कर बाहर आ गया। बच्चा महिला से 5 फीट दूर जाकर गिरा। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए हैं। उसका पैर भी कट गया है।

घटना टूंडला के पास बुधवार सुबह 11 बजे के करीब हुई है।महिला कामिनी के पति रामू ने रोते हुए बताया मेरी पत्नी की प्रेग्नेंसी का पूरा समय चल रहा था। उसने मुझसे आज सुबह बोला कि मुझे मेरे मायके लेकर चलो। मुझे घर की याद आ रही है। बच्चा होने के बाद 4 महीने तक नहीं जा पाऊंगी। पत्नी की बात मानकर मैं उसको बाइक से लेकर घर से 9 बजे निकला। मेरा घर आगरा के धनौली गांव में है।
                                           
मेरा ससुराल फिरोजाबाद में है। घर से ससुराल की दूरी कुछ 40 किलोमीटर होगी। हम लोग घर से खाना खाकर निकाले थे। कुछ देर चलने के बाद कामिनी ने चाय के लिए बोला। हम लोगों ने ढाबे पर चाय पी। उसके बाद मुश्किल से हम लोग 5 किलोमीटर आगे बढ़े होंगे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कामिनी बाइक से गिर गई। ट्रक कामिनी के ऊपर से निकल गया। मेरी पत्नी मेरे सामने तड़प-तड़प कर मर गई। उसके शरीर में कुछ नहीं बचा था। वहीं दूर जाकर गिरा मेरा बच्चा रो रहा था।सड़क से निकल रहे लोगों ने मेरे बच्चे को उठाया। वो लोग उसको लेकर जिला अस्पताल गए। एंबुलेंस आने के बाद मैं पत्नी के शव के साथ अस्पताल पहुंचा।वहां मैंने अपने परिवार के लोगों को बताया, कामिनी अब नहीं रही। मेरी कामिनी की शादी को 3 साल हो गए थे। ये हम लोगों को पहला बच्चा है।मामले में नारखी थाना प्रभारी  ने बताया हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चा पूरी तरह से सेफ है। बच्चे को अभी डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं