ब्रेकिंग न्यूज

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान में सुल्तानपुर को प्रदेश में शीर्ष स्थान


प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के अनुपालन में सुल्तानपुर को प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। प्रसव पूर्व होने वाली जांच में सुल्तानपुर में रिकॉर्ड कायम किया है। उत्साहित मुख्य विकास अधिकारी का दावा है कि हम 90% गर्भवती महिलाओं की जान बचाएंगे।

सुल्तानपुर में अब तक 6068 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है। प्रसव पूर्व की गई इस जांच के लिए कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को लगाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके त्रिपाठी की पहल पर प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को परीक्षण अभियान जिले में चलाया जाता है। जिसके तहत 8043 महिलाओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है। 75. 44% गर्भवती महिलाओं की जांच करने के उत्कृष्ट रिकॉर्ड के साथ सुल्तानपुर में अपनी पहचान प्रदेश में पहले नंबर पर दर्ज कराई है। कादीपुर दोस्तपुर, जयसिंहपुर, बल्दीराय और लंभुआ में यह अभियान प्राथमिकता के तौर पर संचालित किया जा रहा है। प्रदेश के 14 में से 6 अस्पतालों को बेहद बेहतरीन पाया गया है। जिसमें दुबेपुर टॉप 5 हॉस्पिटल में शामिल है। जिसे अभी कायाकल्प अवार्ड भी दिया जा चुका है। 1 साल के दौरान अभियान चलाकर सभी प्रसव केंद्रों को चुस्त-दुरुस्त किया गया है। तीनों एफ आर यू को एक्टिव किया गया है। 120 से 130 जांचें जिला अस्पताल में की जा रही है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इसके परीक्षण बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं। प्रधान और आशा दीदी को शामिल करने से बेहतरीन परिणाम देखने को मिले हैं। वैवाहिक जोड़ों को जागरूक करने से जल्दी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाई गई और सुल्तानपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 75% का यह आंकड़ा अभी हम 90% तक लेकर जाएंगे। जब हम महिलाओं का ध्यान रखते हैं तो अपने आप नवजात शिशुओं का संरक्षण और देखभाल हो जाती है।

अतुल वत्स , मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर

कोई टिप्पणी नहीं