ब्रेकिंग न्यूज

बाराबंकी में जीजा ने 7वर्षीय साली से किया रेप

 


लखनऊ बाराबंकी में बड़ी बहन ने अपने ही पति पर उसकी छोटी बहन का रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की उम्र 7 साल है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की हालत बिगड़ गई। बड़ी बहन के पूछने पर उसने सारी बात बता दी।बड़ी बहन ने कहा मेरी छोटी बहन अपने जीजा के यहां गई हुई थी। मैं अपने मायके में थी। वहां मेरे पति ने अपनी साली के हाथ-पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।इस दौरान वह काफी दर्द से तड़प रही थी।
इसमें सास ने भी उसका साथ दिया। फिलहाल बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाबालिग बहन की हालत गंभीर देखते हुए उसे बाराबंकी जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिसकर्मियों ने उसे खुद गोद में उठाकर अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस बड़ी बहन की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ले का है।बहन ने कहा, "छोटी बहन अपने जीजा के घर गई हुई थी। मैं यहां अपने मां के साथ थी। इसी दौरान पति ने बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन ने घर आने पर अपने साथ हुई आपबीती को बताई। इसके बाद सभी दंग रह गए।बहन ने कहा छोटी बहन की हालत बिगड़ रही थी। मैंने इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दे दी। पति ने इससे पहले भी मेरी बहन के साथ गलत काम किया था।बहन ने कहा," मैंने छोटी बहन से कहा था कि वह मेरी साथ मां के घर चले, लेकिन वह रुक गई थी मामले में ASP मनोज कुमार पांडेय ने कहा सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले घुमंतू समुदाय के युवक की पत्नी कोतवाली नगर स्थित मायके में रह रही है। 15 दिन पहले पति से विवाद के बाद से वह मायके चली आई थी। ससुराल में संग रहने वाली उसकी बहन जीजा के साथ ही रही। सफदरगंज से आने के बाद लगातार छोटी बहन ने कहा कि उसके साथ जीजा ने गलत काम किया है। बहन की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं