ब्रेकिंग न्यूज

29 जिलों में आज तेज बारिश


लखनऊ उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही तेज पानी बरस रहा है। अयोध्या, शामली, सहारनपुर, कासगंज, मैनपुरी, अमेठी, जौनपुर सहित 29 जिलों में आज दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश होगी। यहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कानपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।उत्तर प्रदेश के लखनऊ, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, बस्ती में मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। शामली, सहारनपुर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर और कानपुर देहात, अमेठी, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, भदोही और जौनपुर में तेज बारिश होगी। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।अयोध्या में शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। अच्छी बारिश होने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे जिले में तेज बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह का अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C रिकॉर्ड किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं