ब्रेकिंग न्यूज

पति के सामने पत्नी से 6 लोगों ने किया गैंगरेप

 


लखनऊ बरेली में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तमंचे के बल पर पति के सामने 6 लोगों ने महिला से बारी-बारी रेप किया। पति ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मोबाइल भी छीन लिया। शुक्रवार को पीड़िता पति के साथ SSP ऑफिस पहुंची और तहरीर दिया।पीड़िता ने बताया, 'गुरुवार रात 8 बजे वह पति के साथ करगैना बाजार में ऑटो से उतरी। खड़ंजे के रास्ते गांव जा रही थी। जैसे ही गांव के पास बने स्वीमिंगपुल के पास पहुंची प्रधान के बेटे ने 5 साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। सभी के हाथ में डंडे थे, जबकि कुछ के हाथ में तमंचे थे। सभी उसके गांव के हैं। पति ने जब उन्हें रास्त रोकने पर टोका तो पीटने लगे।पीड़िता ने बताया, 'जब दोनों ने छोड़ देने की गुजारिश की तो तमंचा लगा दिया गया। इसके बाद सभी ने स्वीमिंगपुल की दीवार की आड़ में दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके पति का मोबाइल छीन लिया। घटना के बारे में जानकारी देने पर हत्या की धमकी देते हुए चले गए।पीड़िता ने बताया कि धमकी के डर से वह रात के अंधेरे में पुलिस से शिकायत करने थाने तक नहीं जा सके। उसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह गांव से निकले और SSP ऑफिस पहुंचे। SSP  ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है, गंभीरता के तहत सुभाषनगर पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं