ब्रेकिंग न्यूज

छेड़खानी में समझौता नहीं करने पर पीड़िता के माता-पिता पर फेंका तेजाब,छह आरोपी गिरफ्तार

 


लखनऊ छेड़खानी की घटना में आरोपी से समझौता न करने पर रविवार रात पति-पत्नी पर सोते समय तेजाब फेंक दिया। दोनों की हालत गंभीर है। चेहरे झुलस गए हैं। आंखों से दिखाई नहीं पड़ रहा है। पीलीभीत के जिला अस्पताल से उन्हें गंभीर अवस्था में बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।गजरौला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 23 अप्रैल को युवती से गांव के ही युवक ने राह चलते छेड़खानी की थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन सुहास पुलिस चौकी गए, मगर न रिपोर्ट दर्ज की गई न ही कार्रवाई की। पुलिस ने जांच करने के नाम पर टाल दिया। पीड़ित परिवार कार्रवाई का इंतजार करता रहा। 26 अप्रैल को आरोपी युवक राजेश का शांति भंग के अंदेशे में चालान किया गया। वह उसी दिन छूटकर आ गया।पुलिस छेड़खानी की घटना को दबा गई। रिपोर्ट छह मई को तब दर्ज की गई जब पीड़ित परिवार ने विधायक और अधिकारियों से गुहार लगाई। इस बीच आरोपी और उसके परिजन समझौते का दबाव बनाते रहे। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही थी। समझौता न करने पर रविवार रात दो बजे पीड़िता के माता पिता पर उस समय तेजाब फेंका गया, जब वे अपने घर के आंगन में सो रहे थे।पीड़िता, उसके दो सगे भाई और दादी कमरे में सो रहे थे। सभी गहरी नींद में थे। तेजाब पड़ने से पति-पत्नी चीख पड़े। दोनों के बिस्तर जल गए। चेहरे झुलस गए। चीख गूंजी तो दादी चिल्लाई। शोर सुनते ही हमलावर भाग गए। आसपास के लोग एकत्र हुए और तेजाब से झुलसे पति-पत्नी को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।आईजी रमित शर्मा गजरौला थाने पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कराया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि गजरौला थाने में बेटी के पिता ने छह मई को राजेश के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी राजेश भागा हुआ था। रविवार रात तेजाब फेंके जाने की घटना के बाद पीड़िता के ताऊ ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन मुख्य आरोपी राजेश और उसके पिता का नाम पीड़ित परिवार ने अपने बयान में लिया है। इसके बाद आरोपी संख्या बढ़कर सात हो गई है।लापरवाही पर गजरौला के थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह और सुहास चौकी प्रभारी लोकेश कुमार को निलंबित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं