ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में शैलेंद्र प्रताप सिंह पांचवीं बार बने MLC


 सुलतानपुर आज मंगलवार को जिले में विधान परिषद चुनाव का परिणाम आ रहा है। जिले में पहली बार भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज कराई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह विजयी हुए हैं। MLC पद पर यह उनकी पांचवी जीत है। उन्होंने गायत्री प्रजापति की पुत्र वधू शिल्पा प्रजापति को 1362 मतों से शिकस्त दिया है।

नगर के सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में आज मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को जहां 2481 मत तो वही सपा की शिल्पा प्रजापति को 1119 मत मिले।

पूरे समय यहां जिलाधिकारी रवीश गुप्ता स्वंय मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि सुल्तानपुर-अमेठी में कुल 3895 वोटर थे। इनमें सुल्तानपुर में 2220 तो अमेठी में कुल 1675 मतदाता थे। सुल्तानपुर में जहां 2205 वोट पड़े थे वहीं अमेठी में 1642 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 16 जनवरी 2022 को शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सपा को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था । उन्होंने पार्टी त्यागा ही था MLC का पद बचाने के लिए। आज जहां उन्होंने अपना पद बचाया वही भाजपा की झोली में पहली बार सीट जीतकर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं