ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में मंत्रियों के साथ IAS, IPS और उनके परिजनों को हर साल देना होगा सम्पत्तियों का ब्यौरा

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए नया निर्देश जारी किया है।अब मंत्रियों के  साथ ही IAS और IPS अफसर, उनकी पत्नी और परिजनों को अपनी संपत्ति  का ब्यौरा देना होगा।सिस्टम में विपत करप्शन को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि अब हर साल सभी मंत्री अपनी संपत्ति का ब्यौरा देंगे।साथ ही साथ IAS और IPS अफसर उनके परिजन भी यह जानकारी देंगे की हर साल उनकी चल और अचल संपत्ति में कितना इजाफा हुआ यह बताना होगा।इतना ही नहीं इस विवरण को ऑनलाइन पोर्टल पर भी सार्वजानिक किया जाए ताकि जनता भी उसे देख सके।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आदेश को बड़ा कदम बताया जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि मंत्रियों के कामकाज में परिवार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सरकार के कामकाज में  परिवार का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यूपी के 18 मंडलों में सभी मंत्रियों को जनता के  दरवाजे पर जाना होगा। इसके लिए समय सारिणी भी तैयार कर दी गई है।यूपी के पूर्व डीजीपी और बीजेपी सांसद बृजलाल ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि अफसरों के लिए तो यह पहले से ही था लेकिन अब मंत्रियों और उनके परिजनों को भी यह करना होगा।इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। दरअसल जनता के मन में यह सवाल हमेशा ही रहता था कि किसी के विधायक, सांसद या फिर मंत्री बनने पर उनकी संपत्ति में कैसे इजाफा हो जाता है।यही बात IAS और IPS अफसरों के साथ भी थी।

कोई टिप्पणी नहीं