ब्रेकिंग न्यूज

दरवाजे पर थी बारात, दुल्हन बोली- निकाह कुबूल नहीं

                                                                 लखनऊ कुशीनगर में मौलवी निकाह के लिए कलमा पढ़ा रहे थे, तभी युवती ने निकाह करने से मना कर दिया। फिर क्या हंगामा शुरू हो गया। दबाव बना तो युवती ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाया। जब वह नहीं मानी तो, मौलवी के साथ परिवार वालों को थाने ले आई और मौलवी बुलाकर प्रेमी के साथ युवती का निकाह कराया।मामला कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का है। यहां मुस्तफा की बेटी का निकाह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नंदन छपरा निवासी गयासुद्दीन के बेटे अजहरुद्दीन से तय हुआ था। सोमवार को बारात आई। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद निकाह शुरू हुआ। कुबूलनामे की बारी आई तो युवती ने इनकार कर दिया। इससे बारात में हंगामा हो गया। बारातियों के साथ-साथ युवती के घर वाले भी हैरान हो गए। घरवालों के दबाव बनाने से युवती नाराज हो गई और पुलिस को फोन लगाकर जबरन शादी कराने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो सभी को थाने ले आई।थाने में युवती ने पुलिस को पूरा मामला बताया। उसने बताया कि वह रामकोला वार्ड नंबर 10 निवासी आलम से प्रेम करती है। उसके साथ ही निकाह करना चाहती है। जबकि परिजन दूसरे लड़के से निकाह करा रहे हैं, जिसका उसने विरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं