ब्रेकिंग न्यूज

लोक अदालत में 25598 वादों के मामले प्रशासनिक अधिकारियों ने निपटाए


सुलतानपुर जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 25598 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के जरिए कराया गया। विधिक  सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार ने बताया कि जिला जज संतोष राय ने 12 वाद निपटाए। एमबी एक्ट के प्रभारी अधिकारी ने 43 वाद निस्तारित कर पीड़ित परिवार को एक करोड़ 40 लाख 9000 रूपए की क्षतिपूर्ति दिलाई। परिवार न्यायाल ने 91 वैवाहिक विवादों का निपटारा सुलह समझौते से कराया। एडीजे मनोज शुक्ला ने एक, इंतखाब आलम ने पांच, नवनीत गिरी ने दो, अभय श्रीवास्तव ने 87, अभिषेक सिन्हा ने दो ,मधु गुप्ता ने दो, पवन शर्मा ने एक, राजेश नारायण त्रिपाठी ने चार, त्रिभुवन नाथ पासवान ने एक, नीलिमा सिंह ने दो, पीके जयंत ने तीन, अंकुर शर्मा ने दो, तथा कल्पराज सिंह ने एक वाद का निस्तारण कराया। 1925 प्री लिटिगेशन वादों का भी निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया गया। जिसमें बैंकों से संबंधित 9 करोड़ 80 लाख 12 हजार 932 रुपए के लेनदेन का समझौता कराया गया।सीजेएम किरण गोंड ने 689, सिविल जज सपना त्रिपाठी ने 53, क्षितिज पांडेय ने 23 ,जज योगेश यादव ने 361, साइमा जर्रार ने 300, आशालिका पांडेय ने 41,  दीपांकर यादव ने 552, सिद्धार्थ वर्मा  ने 71, श्रद्धा लाल ने 130 अविनाश रंजन ने 79, देवर्षि देव ने 418 मामले निपटाए। सुल्तानपुर और अमेठी के प्रशासनिक अधिकारियों ने  कुल मामलों का निस्तारित मामलों का 80 फीसदी है।

कोई टिप्पणी नहीं