ब्रेकिंग न्यूज

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से

 


लखनऊ देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।  परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा।हिन्दी - 24 मार्च 2022,गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022,चित्रकला/कम्प्यूटर - 28 मार्च 2022,संस्कृत/संगीत वादन - 29 मार्च 2022,वाणिज्य - 30 मार्च 2022,विज्ञान - 4 अप्रैल 2022,अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022,सामाजिक विज्ञान - 9 अप्रैल 2022,गणित - 12 अप्रैल 2022 यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं