ब्रेकिंग न्यूज

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस का हुआ आयोजन


सुलतानपुर आजादी के अमृत महोत्सव अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सखी वन स्टाप सेन्टर निजामपट्टी पॉचोपीरन मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कहकशॉ अंजुम ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्र में आगे हैं। जमीन से लेकर आसमान तक को देश की महिलाएं छू रही हैं।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की कब और क्यों आवश्यकता पड़ी।

इस सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उपस्थिति महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिना महिलाओं के इस समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज के समय में देश विदेश के  लगभग सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)  सुषमा वर्मा ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं अच्छे समाज के निर्माण के लिये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को थानाध्यक्ष, महिला थाना चित्रा सिंह द्वारा 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला मनाया जाता है। वो हमारे लिये एक अलग तरह का एहसास कराता है। समाज सेविका सुधा सिंह ने सम्बोधन में बताया कि बेटियाँ जब शिक्षित होगी, तो व आगे बढ़ेगी और अच्छे समाज का निर्माण होगा।इस अवसर पर सखी वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक सीता सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, संरक्षण अधिकारी रूपाली सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी0एल0बी0 सतीश कुमार पाण्डेय, अर्चना पाल, दीपमाला सिंह, लक्ष्मी यादव एवं सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। 


कोई टिप्पणी नहीं