ब्रेकिंग न्यूज

शादी से पहले दूल्हा पहुंचा पोलिंग बूथ


 लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए बुलंदशहर  जिले की सातों विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। इसी कड़ी में बुलंदशहर जिले में शादी से पहले एक दूल्हे  ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।बताया जा रहा है कि कॉलोनी के लोगों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद दूल्हा बलराम चार खंबा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचा कर मतदान किया। मीडिया से बातचीत में दूल्हा बलराम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शादी से पहले मतदान करना जरूरी है। इसलिए हमने सात फेरे लेने से पहले मतदान किया। वहीं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए दूल्हे ने मतदान करना ज्यादा जरूरी समझा। मतदान करने के बाद दूल्हा बलराम देवीपुरा से बरात लेकर लोनी के लिए रवाना हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं