ब्रेकिंग न्यूज

नकली बाल और दांत लगाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, मिठाई खिलाई तो खुल गई पोल


लखनऊ इटावा जिले के उद्देतपुर गांव में शादी समारोह चल रहा था। सभी बारात के स्वागत में लगे थे। दुल्हन भी सज संवर कर दूल्हे के इंतजार में थी। यहां सब कुछ वैसा ही हो रहा था जैसा आम शादियों में होता है लेकिन जैसे ही बारात पहुंची और दूल्हा उतकर आया तो सब कुछ बदल गया। बात यहां तक पहुंच गई कि दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।दरअसल, दूल्हा नकली बालों की विग लगाकर पहुंचा था यही नहीं दांत भी नकली थे। दुल्हन को जब इस बात का पता चला, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। दूल्हा पक्ष ने लड़की को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी। युवती के कहा 'वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी जिसके बाल न हो। साथ ही उसके दांत भी नकली हो। वो ऐसे लड़के के साथ कभी सात फेरे नहीं लेगी। औरैया से बारात में सब नाचते हुए ऊसराहार थाने में बने गेस्टहाउस पहुंचे। इसी बीच दुल्हन की बहनें दूल्हे को मिठाई खिलाने पहुंचीं। दूल्हे को मुंह चलाने में दिक्कत होने पर लोगों को कुछ अजीब लगा। उन्होंने इसकी जानकारी लड़की के भाई को दी। बारात में इस बात को लेकर हंगामा हो गया। उसी बीच किसी ने बताया कि लड़के के तो बाल भी नकली हैं। ये बात सामने आने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया।लड़की के भाई ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उसकी बहन संगीता की शादी तय हुई थी। लड़के के परिवार ने बताया था कि लड़के का सेलेक्शन SI की पोस्ट पर हो गया है। जिसके बाद हम लोगों ने शादी तय कर दी। पापा ने लड़के को देखा था वो उस समय इस बात पर ध्यान नहीं दे पाए। मेरी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। हम लोगों ने शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। गाड़ी भी दी है। बहुत नुकसान हो गया है।भाई ने बताया कि 16 फरवरी को पिता महेश ने बिधूना पहुंचकर लड़के के साथ शगुन चढ़ाने की रस्म की थी। तय समय के अनुसार 22 फरवरी को बारात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज लॉन में पहुंची थी। मामले में परिवार ने भी संगीता का साथ दिया है। उन्होंने लड़के पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने कहा यदि सिर पर बाल नहीं थे, तो पहले बताना चाहिए था।मामले में दुल्हन संगीता ने कहा कि मैंने शादी से इसलिए मना कर दिया क्योंकि लड़के के दांत और बाल नकली थे। मैंने घर पर भी बोल दिया कि अगर उन्होंने जबरदस्ती की, तो वो आत्महत्या कर लेगी। पहले लड़के के घरवालों ने ये बात छुपाई है। बाद में पता चलता तो ज्यादा समस्या होती। मामले में बुधवार को पुलिस से शिकायत की गई है। किसी पक्ष पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं