ब्रेकिंग न्यूज

आसमान में छाए बादल,बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

 


लखनऊ वेस्ट यूपी में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। यहां लगातार ठिठुरन बनी हुई है। आसमान में बादल छाने से मौसम ने करवट बदल ली है।मौसम विभाग ने भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।पहाड़ों पर पश्चिम से नमी भरी हवाओं के पंहुचने से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से मेरठ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड और बढ़ और बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही धुंध छाई हुई है। हल्की धूप जरूर निकली है लेकिन धुंध है।रविवार सुबह के समय हल्की धूप खिली। ‌जिस कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। 26 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का न्यूनतम तापमान इसी सप्ताह 2.8 तक पहुंच गया था। वेस्ट यूपी और एनसीआर में लगातार मौसम सर्द बना हुआ है।मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि 26 व 27 दिसंबर को को ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद के अलावा अलीगढ़ क्षेत्र में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिसंबर माह में आखिरी दिनों तक मौसम सर्द रहेगा। वहीं नए साल की शुरूआत में भी तापमान कम ही रहने की संभावना जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं