ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस ने लड़ाई करने से रोका तो पति-पत्नी ने चबा लिया सिपाही का कान


लखनऊ पति-पत्नी ने एक सिपाही का कान अपने दांतों से चबा डाला। सिपाही को जमीन पर गिरा दिया और उसकी पिटाई भी की। सिपाही एक होमगार्ड के साथ दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचा था। दोनों तरफ से 10 लोग जुटे थे। इस बीच एक पक्ष से पति-पत्नी ने सिपाही पर हमला कर दिया। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर दंपति सहित 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। मामला लखनऊ के ठाकुरगंज  हुसैनबाड़ी का है। यहां कमलेश यादव और शैलेंद्र सिंह के बीच बुधवार रात मारपीट हो रही थी। दोनों तरफ से 10 से ज्यादा लोग जुटे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। PRV का सिपाही राहुल कुमार श्रीवास्तव अपने हमराही होमगार्ड नितिन त्रिपाठी के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। इसी बीच कमलेश धारदार हथियार लेकर निकला तो सिपाही राहुल ने फुर्ती से उसका हाथ पकड़कर हथियार छीन लिया और दूर फेंक दिया। इस पर कमलेश और उसकी पत्नी नीतू ने सिपाही राहुल को पटक दिया। उसके गिरते ही दोनों पक्ष उसे पीटने लगे। इसी दौरान दंपति ने सिपाही का कान दांत से काटकर अलग कर दिया।किसी तरह भीड़ के चुंगल से छूटने के बाद दोनों थाने पहुंचे, तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर  का कहना है कि 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर सभी की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं