ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये 18574 वाद


सुलतानपुर  सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश  संतोष राय की अध्यक्षता में आज शनिवार को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 18574 वाद निपटाये गये।

जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश द्वारा 9 वाद तथा राकेश कुमार त्रिपाठी चेयरमैन मोटर, मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम पेटीशन द्वारा 30 वाद मोटर दुर्घटना क्लेम पेटीशन सम्बन्धी निस्तारित किया गया तथा उक्त निस्तारित वादों में पीड़ित परिवार के व्यक्तियों को मु0 12435000/- रू0 का भुगतान कराया गया। इसके अतिरिक्त परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी एवं अपर प्रधान न्यायाधीश पुष्पा सिंह, प्रतिभा नरायन द्वारा कुल 96 वैवाहिक वादो जरीये सुलह समझौता निस्तारित किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर जनपद न्यायाधीश इन्तेखाब आलम, द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश सुलतानपुर द्वारा कुल 30 वाद और नवनीत गिरि द्वारा 122 वाद, अभय श्रीवास्तव द्वारा 530 वाद, अभिषेक सिन्हा द्वारा 795 वाद, पवन कुमार शर्मा द्वारा 57 वाद, राजेश नारायन मनि त्रिपाठी द्वारा 458 वाद, त्रिभुवन नाथ पासवान द्वारा 28 वाद, प्रदीप कुमार जयन्त द्वारा 56 वाद, अंकुर शर्मा द्वारा 31 वाद, कल्पराज सिंह द्वारा 13 वाद, नीलिमा  सिंह द्वारा 05 वाद तथा इसके अतिरिक्त बैंक से सम्बन्धित उपरोक्त समस्त अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 1998 पीलिटिगेशन वादों को निस्तारित कराया गया, जिसमें बैकों के ऋण सम्बन्धी वादों में मु0 100499365/- का समझौता किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुलतानपुर किरन गौड़ द्वारा 933 वाद, सिविल जज प्रवर खण्ड सपना त्रिपाठी द्वारा 58 वाद, क्षितिज पाण्डेय सिविल जज (प्रवर खण्ड) एफटीसी द्वारा 26 वाद, योगेश कुमार यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 347 वाद, साईमा जर्रार आलम द्वारा 420 वाद, आशालिका पाण्डेय, सिविल जज अवर खण्ड दक्षिणी द्वारा 55 वाद, दीपांकर यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-23 द्वारा 608 वाद, सिद्धार्थ वर्मा, सिविल जज अवर खण्ड मुसाफिरखाना द्वारा 76 वाद, अविनाश रंजन, सिविल जज कादीपुर द्वारा 70 देवार्षिदेव कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-31 द्वारा 491 वाद एवं इसके अतिरिक्त समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने न्यायालय से वाद निस्तारित किये गये हैं। उपरोक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी व उनके अधीन कार्यरत समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा 9487 वाद तथा जिलाधिकारी अमेठी एवं उनके अधीन कार्यरत समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा 3654 वाद निस्तारित कराये गये। 

कोई टिप्पणी नहीं