ब्रेकिंग न्यूज

13 वर्षीय किशोर ने पोर्न देखकर तीन साल की बच्ची से किया रेप

 


 लखनऊ कानपुर में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां बिधनू के एक गांव में 13 साल के किशोर ने मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते हुए बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी मौके पर उसे छोड़कर भाग निकला। बदहवास हालत में बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बिधनू पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार देर शाम को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर उसे टॉफी-चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। उस वक्त घर में किशोर अकेला ही था। उसने मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते हुए बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था।बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों ने पूछा तब हैवानियत का पता चला। उन्होंने बिधनू पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।बिधनू थाने के एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही रात में ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।पूछताछ में किशोर ने बताया कि मोबाइल पर उसने पोर्न वीडियो देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मोबाइल भी उसके पास से बरामद हुआ है। किशोर की गूगल सर्च हिस्ट्री चेक की गई तो सामने आया कि कई महीनों से वह सिर्फ पोर्न वीडियो अश्लील तस्वीरें ही मोबाइल में देख रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं