ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने कहा रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी


लखनऊ सुबह श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकली गई। दोपहर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण हेलीकाप्टर से अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से सभी का स्वागत किया। इसके बाद प्रभु राम को रामकथा पार्क तक रथ से लाया गया। यहां भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम का राजतिलक किया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था। 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को रामभक्तों पर बर्बर तरीके से गोलियां चलाई गईं थीं। आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी। रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी।सीएम योगी ने कहा कि पांच साल पहले अयोध्या में ऐसी दिवाली नहीं होती थी।अब कुछ ही देर में दीपोत्सव के कार्यक्रम में दीप जलाने का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाट पर करीब 9.51 लाख दीप जलेंगे। वालंटियर इन्हें घाट पर बिछाने का काम पूरा कर चुके हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 661 करोड़ की कुल 50 परियोजनाओं का  लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कोई टिप्पणी नहीं