ब्रेकिंग न्यूज

इस फौजी में सरहद पर सुरक्षा के साथ इंसान की जान बचाने का है जज्बा


सुलतानपुर देश की सरहद पर खड़े होकर हर समय दुशमन से दो-दो हाथ करने वाला फौजी इंसानों के प्रति कितना नरम होता है इसकी बानगी गोसाईंगंज अंतर्गत सुरौली गांव के रहने वाले सेना के जवान असगर इमाम हैं। जवान असगर इंडियन आर्मी में तैनात हैं। फिलवक्त वो घर छुट्टी पर आए हुए हैं। इस बीच ग्लोबल हुसैनी मिशन सुलतानपुर के अमन सुलतानपुरी के पास एक कॉल कोतवाली नगर के अमहट क्षेत्र से आई। डिलेवरी पेशेंट को एक यूनिट ब्लड की जरूरत थी। इस पर अमन ने इधर-उधर कई जगह संपर्क किया। लेकिन व्यवस्था हो नही पाई। तभी गांव में जवान असगर से मुलाकात हो गई अमन ने चर्चा किया। तो जवान असगर ने तत्काल स्वयं ब्लड देने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट किया।जवान असगर ने कहा कि जितना सरहद पर सेवा करना जरूरी है उतना ही जीवन बचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर हमे इस पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए। इस सेवाभाव का कोई मूल्य नही है।

कोई टिप्पणी नहीं