ब्रेकिंग न्यूज

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, किशोरी दीवार कूद कर भागी

 


लखनऊ कौशांबी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के मालिक पर मजदूर की बेटी ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने  आज गुरुवार को तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चरवा थाना क्षेत्र का एक परिवार दरियापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। बुधवार की रात मजदूर की बेटी घर में अकेले थी। आरोप है कि बेटी को अकेला देख मालिक घर में घुस आया। वह शराब के नसे में धुत था। उसने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।पीड़ित किशोरी बड़ी मुश्किल से घर की दीवार फांद कर मौके से भाग गई। सुबह घरवालों के आने पर पीड़ित ने सारी घटना बताई। पीड़ित की मां ने गुरुवार सुबह मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी मालिक  के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।इंस्पेक्टर मंझनपुर  ने बताया कि तहरीर के क्रम में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं