ब्रेकिंग न्यूज

लखनऊ में आंतरिक सुरक्षा पर बैठक शुरू


लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को यूपी पुलिस मुख्यालय में 10 घंटे तक मौजूद रहेंगे। वह सुबह मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहां अखिल भारतीय डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल अधिकारियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद देश के शीर्ष अधिकारी सुरक्षा के विषय मे अपने सुझाव रखेंगे। साथ ही वह आंतरिक सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों में अपने अनुभवों को भी साझा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए चीफ अजीत डोभाल पुलिस मुख्यालय पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी भी पहुंच चुके हैं।सभी प्रदेशों के डीजीपी बेहतर पुलिसिंग और भविष्य की चुनौतियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद लंच ब्रेक होगा। इसके बाद फिर कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री राजभवन लौटेंगे।यूपी में पहली बार आयोजित हो रही तीन दिवसीय डीजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया है। शुक्रवार रात ही प्रधानमंत्री भी लखनऊ पहुँच गए हैं। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री इतना लंबा समय यूपी में बिता रहे हैं। वह शुक्रवार रात 9 बजे से लखनऊ में हैं। रविवार को वह कॉन्फ्रेंस में आखिरी संबोधन देने के बाद शाम 4 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे।बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में 56वें पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक सम्मेलन  का शुकव्रार को उद्घाटन किया था। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को आज की जरूरत बताया। साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे सुरक्षा संबंधित मामलों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।देश की कानून व्यवस्था पर गृह मंत्री अमित शाह बोले। हमको जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद अमूलचूल बदलाव हुए। वहां पिछले 2 साल में देश के विभिन्न हिस्सों से भूमि लिए 800 आवेदन आए हैं। करीब 13 हजार करोड़ का निवेश भी हुआ है। यह एक पॉजिटिव बदलाव है। अब कानून व्यवस्था मजबूत है। इसलिए वहां टूरिज्म भी बढ़ा है।गृहमंत्री ने सभी डी जी को कानून व्यवस्था में सुधार लाने के सुझाव दिए। अपराध पर रोक के लिए जेल को सुधार गृह बनाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जेल सुधार गृह की तौर पर विकसित हों। न कि राजनीति और अपराधियों का अड्डा बनें। जिससे अपराधी जेल जाने के डर से अपराध या शहर छोड़ दें।

कोई टिप्पणी नहीं