ब्रेकिंग न्यूज

यूपी के दो मंत्रियों को जेड प्लस की सुरक्षा


लखनऊ उत्तर प्रदेश  सरकार ने खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर राज्‍य के  उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कुछ अन्‍य लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को जेड प्‍लस और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को जेड प्‍लस सुरक्षा दी गई है। बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग से मिली जानकारियों के बाद राज्‍य सरकार ने कई नेताओं की  सुरक्षा की समीक्षा की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और ब्रजेश पाठक की सुरक्षा बढ़ाई गई। 

कोई टिप्पणी नहीं