ब्रेकिंग न्यूज

कांस्टेबल ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म


लखनऊ बुलन्दशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र की एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सिपाही की तैनाती मुजफ्फरनगर के थाना तेतावी में बताई जा रही है। पीड़िता महिला के अनुसार उसकी साल 2012 में हापुड़ के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद उसका पति लापता हो गया। जिसके बाद वो सिकंदराबाद में आरोपी के मकान में किराए पर रहने लगी।उसी दौरान आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना ली। आरोपी द्वारा महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। कुछ दिन बाद आरोपी की पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई।जिसके बाद आरोपी ने उससे जल्द ही शादी करने का झांसा दिया। बीते दिनों आरोपी सिपाही ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और शादी करने से इंकार करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं