ब्रेकिंग न्यूज

परेशान युवक ने विधानसभा गेट पर केरोसिन डालकर लगाई आग


लखनऊ उन्नाव के एक युवक ने लखनऊ विधानसभा गेट के सामने खुद को आग लगा ली। लोग कुछ समझ पाते उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, हालांकि लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 40 प्रतिशत तक झुलस गया है।जमीन विवाद मामले में  अनदेखी और आवास के लिए पैसे न मिलने से युवक परेशान था। उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।किसान हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मलझा गांव का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही उन्नाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लखनऊ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पीड़ित के घर भेजा गया।

मलझा गांव के रहने वाले युवक महेश रावत का गांव के एक व्यक्ति से भूमि का विवाद चल रहा है। पीड़ित से कई बार समाधान दिवस आदि पर शिकायती पत्र दिया गया। मगर अभी तक जिला प्रशासन मामला का कोई निस्तारण नहीं करवा सका।उधर, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया था। मगर पूर्व प्रधान से खाते में आवास का रुपया नहीं भिजवाया गया था। जिसके चलते पीड़ित ने प्रशासन की हीलाहवाली से तंग आकर आज शनिवार सुबह घर से निकल कर लखनऊ विधानसभा पहुंच गया और वहां खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। आग के घेरे में लिपटा देखा मौजूद पुलिस कर्मियों किसी तरह उसे बचाया और इलाज के लिए उसे अस्पताल भिजवा दिया। उधर, मामले की जानकारी होते ही जिले के डीएम  व एसपी  लखनऊ पहुंच गए। तत्काल किसान के घर हसनगंज एसडीएम  व पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं