ब्रेकिंग न्यूज

रायबरेली डबल मर्डर केस,24घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली


रायबरेली जिले में मौसी और भांजी के डबल मर्डर केस में 24घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सवाल अब भी वही है़ कि इन महिलाओं का जुर्म क्या था जो इन्हें निर्ममता से मार दिया गया। पुलिसिया जांच में शक की सुई करीबियों पर ही घूमती नजर आ रही है़। फिलहाल पुलिस मृतका की बेटी की तहरीर पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई में तत्परता के साथ जुटी है़।घटना स्थल से पुलिस को घर के अंदर तीन कुर्सियां पड़ी मिली हैं। चार कपों में थोड़ी-थोड़ी चाय भी पड़ी मिली थी। पास ही में बिस्कट और नमकीन पड़ा हुआ था। वहीं घर के अंदर कप पड़े हुए थे और घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में एक कप पड़ा हुआ मिला। वहीं मौके से दो ग्लास और एक कटोरी भी बरामद हुआ है। कटोरी में नमकीन होने की पुष्टि पुलिस ने की है। इन साक्ष्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है़ कि घटना कारित करने वाले जान-पहचान के लोग ही थे और वो दो या चार या इससे अधिक संख्या में थे। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की ओर से वर्कआउट के लिए एसओजी टीम के साथ आधा दर्जन टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी टीमें प्रतापगढ़, सुल्तानपुर के साथ आसपास के जिलों में होमवर्क कर रही। आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह के मुताबिक मौके से कई अहम साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे है इससे हत्यारों तक पहुंचना और आसान हो गया है।पुलिस ने मृतका राधा सिंह की बेटी रश्मि सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की पुत्री रश्मि सिंह की भी शादी नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुढा गांव में हुई है और वह अपनी ससुराल में रहती है। वारदात की सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंची है़।

बता दें कि डीह थाना क्षेत्र के ठोकरे मजरे कचनावा गांव की रहने वाली महिला राधा सिंह गांव के बाहर मकान बनाकर अलग रहती थी। महिला का पति सूर्यभान सिंह करीब 15 साल पहले अचानक घर से लापता हो गया अचानक पति के लापता होने के बाद महिला घर पर अकेली पड़ गई। उसका एक बेटा रोहित सिंह मध्य प्रदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करने लगा। वहीं बेटी रश्मि की शादी कर दी तो वह ससुराल में रहने लगे। घर पर अकेली रह रही महिला राधा सिंह ने अपनी भतीजी सृजल निवासी जगदीशपुर जनपद अमेठी को भी अपने घर ले आई और उसे भी साथ रखने लगी। मृतका राधा सिंह ने सृजल का एक स्कूल में दाखिला भी करा दिया था, जिससे वह स्कूल जाने लगी। करीब तीन साल से अपनी मौसी के घर रहकर सृजल पढ़ने लिखने लगी। बीती रात हमलावर बहाने से घर के अंदर घुसे महिला व उसकी भतीजी की अलग-अलग कमरों में धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। सुबह डबल मर्डर की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

कोई टिप्पणी नहीं