ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में छात्रा को गोली मार सिरफिरे आशिक ने खुद को उड़ाया


 लखनऊ बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा ढाला गांव में दिनदहाड़े छात्रा के घर में घुसकर सिरफिरे आशिक ने अवैध तमंचा से गोली मार दी। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। आनन-फानन में घटनास्थल पर लोग इकट्ठा हो गए। अपने आप को घिरता देख सिरफिरे आशिक ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला शहर से सटा हुआ गांव पिपरा हैं। जहां आजम खान (25 ) अपने पड़ोस की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। काफी दिनों से वह (23) वर्षीय लड़की के पीछे पड़ा हुआ था लेकिन वह राजी नहीं थी। आज आजम खान हाथ में अवैध तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। जहां उसने लड़की को गोली मार दी। घर वालों ने आवाज सुनी तो वह भाग कर आये तो आजम अंदर मिला। घरवालों ने तुरंत दरवाजा बंद के दिया। अपने को फंसता देख आजम ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां युवक आजम खान ने पड़ोस में रहने वाली युवती को गोली मार खुद को भी गोली मार ली है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं