ब्रेकिंग न्यूज

उन्नाव में धान के खेत में मिला प्रेमी युगल का कंकाल


लखनऊ उन्नाव में मंगलवार की सुबह धान के खेत में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों करीब एक हफ्ते से लापता थे। तेजाब से दोनों को जलाकर मारने की आशंका जताई जा रही है। जलाने के कारण शव कंकाल में तब्दील हो गए थे। मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर गांव का है। बारिश के बाद धान की फसल देखने गए किसान ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।भिखारियापुर गांव के रहने वाले (22) वर्षीय बालकेशन का गांव की रहने वाली (16)वर्षीय सरला से दोस्ती थी। बताया जाता है कि पिछले सोमवार की शाम से दोनों घर से लापता थे। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने धान की फसल में दोनों के शव पड़े देखा। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर  व कोतवाली प्रभारी  ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी सदर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल व लापता होने के बाद की लोकेशन निकलवाई जा रही है। हत्या क्यों की और किसने की इसका पता लगाया जा रहा है।कंकाल के पास ही लड़के और लड़की की चप्पल, मोबाइल और कपड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़का (22) बालकिशन है, जबकि लड़की की उम्र (16) साल है। वह भी गांव की ही रहने वाली है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था।12 अक्टूबर से दोनों के लापता होने के बाद इनके परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। बालकिशन के पिता चेतराम ने 13 अक्टूबर को बेटे को मारपीट कर अगवा कर ले जाने व हत्या करने की आशंका जताई थी, जबकि लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि बालकिशन उनकी बेटी को साथ ले गया है। आरोप यह भी है कि दोनों की ही तहरीर पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

कोई टिप्पणी नहीं