ब्रेकिंग न्यूज

अमित शाह ने कहा कैराना से पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए


लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिन के दौरे पर लखनऊ में हैं। उन्होंने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ किया। शाह ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि यहां 2017 से पहले सपा-बसपा का खेल चलता था, इसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। कैराना में पलायन हो रहा था। अब किसी की हिम्मत नहीं है, पलायन कराने वाले पलायन कर गए।शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से दो बड़े सवाल किए। पूछा कि 5 साल में विदेश में कितने दिन रहे? कोरोना और बाढ़ के समय आप कहां थे? अखिलेश ने शासन खुद के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है। कहा कि अखिलेश एंड कंपनी 2014, 2017 में हमें ताने मारती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। अखिलेश बाबू हमने तो नींव भी बना दी। आप तो 5 हजार रुपए का चंदा देने से भी चूक गए।अखिलेश यादव को मैं याद दिलाता हूं कि आपकी पार्टी की सरकार में निर्दोष रामभक्तों को गोलियों से भून दिया गया था। आज उसी जगह पर रामलला शान के साथ गगनचुंबी मंदिर में विराजमान होने वाले हैं।दीपावली के बाद चुनाव तेज होगा। इस अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटें। यही आग्रह है कि मोदीजी को एक और मौका दीजिए। योगीजी को फिर से जिताइए। हम उत्तर प्रदेश को नंबर एक बना देंगे। 2024 की नींव डालने का काम यह 2022 का चुनाव करेगा।2014, 2017 और 2019 में सरकार बनी तो हम यहां इंचार्ज थे। पत्रकारों का फोन आया कि 1.86 करोड़ लोग सदस्य हैं तो फिर सदस्यता अभियान क्यों? चुनाव हमारे लिए सत्ता पाने का जरिया नहीं है, बल्कि अपनी विचारधारा को घर घर ले जाने की बात है। 46 लाख कार्यकर्ता हमारा एक एक परिवार को जोड़ने में लगा है।उत्तर प्रदेश के बिना भाजपा की सरकार नहीं बन सकती। मोदी दोनों बार जीते हैं तो उसका पूरा सम्मान यहां की जनता को जाता है। दिल्ली का रास्ता लखनऊ होकर जाता है। आपने मोदीजी को जितना दिया तो उसका वे 3 गुना देते हैं।2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश देश की 7वीं अर्थव्यवस्था थी, आज UP देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। अखिलेश बाबू आप यूपी का बजट 10 लाख करोड़ रुपए का छोड़कर गए थे। योगी जी ने अंतरिम बजट 21.31 लाख करोड़ रुपए का रखा है।कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए समाज सेवा का कार्य करती हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं जैसे बारिश में मेंढक बाहर आ जाता है, ऐसे चुनावी मेंढक भी चुनाव के समय ही बाहर आते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में इस देश ने अंगड़ाई ली थी। अवध प्रांत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान राम की भूमि अयोध्या भी इसी में आता है। हम लोग आने वाले समय में बहुत तेजी के साथ इस पूरे अभियान के साथ जुड़ेंगे। अयोध्या के दीपोत्सव के कार्यक्रम से जुड़ेगी। उससे पहले जो भी हमारे भाजपा परिवार से जुड़ना चाहता है वो साथ आएगा। हर परिवार को भाजपा परिवार के साथ जोड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं