ब्रेकिंग न्यूज

डकैत गौरी को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया


लखनऊ उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दुर्दांत डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने शनिवार सुबह करीब 4 बजे मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि उसके बाकी साथी जंगल में भाग निकले। डकैत पर उत्तर प्रदेश में 5 लाख और मध्य प्रदेश में 50 हजार का इनाम रखा गया था। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माड़ो बांध के करीब जंगल में यह मुठभेड़ हुई है।पिछले 5 महीने से 7 आईपीएस की टीम कांबिंग कर रही थी। एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 100 से ऊपर फायरिंग हुई। मौके से आरोपी के पास एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इस दौरान यूपी एसटीएफ, आईजी, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त टीम के जवान मौजूद रहे।यूपी के चित्रकूट के जंगलों में 7 आईपीएस ने मिलकर उसे पकड़ने की प्लानिंग की थी। इन आईपीएस का जंगल में सर्च ऑपरेशन का लंबा अनुभव है। कई बार डकैतों से मुठभेड़ भी हो चुकी है। टीम का नेतृत्व करने के लिए ये सभी पुलिस अधिकारी खुद जंगल में उतरे थे। पिछले 5 महीने से कांबिंग चल रही थी।पुलिस के मुताबिक, डकैत गौरी यादव का गैंग काफी कमजोर हो गया था। उसके गैंग में ज्यादा सदस्य नहीं बचे थे। गैंग में लगभग 6 या 7 सदस्य ही बचे थे। बारिश बंद होने का पुलिस इंतजार कर रही थी। पहले ही पुलिस ने दावा किया था कि बरसात के मौसम के बाद इसे ढेर कर दिया जाएगा।दस्यु गौरी यादव के ऊपर 45 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में इसका आतंक था। वह कभी एसटीएफ का मुखबिर हुआ करता था।

कोई टिप्पणी नहीं