ब्रेकिंग न्यूज

लापता किशोर का फंदे पर लटकता मिला शव


सुलतानपुर जिले में आज मंगलवार सुबह मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव में तब हड़कंप मच गया जब यहां एक किशोर का फंदे से लटकता शव पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है़। यह हत्या है़ या आत्महत्या पुलिस इस पहलू पर भी इन्वेस्टिगेशन कर रही है़।

वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव की है़। गांव निवासी सचिन (17) पुत्र राम पियारे सोमवार शाम को घर से बिना किसी को कुछ बताए निकला गया था। घंटों वह वापस घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरु किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजन घर लौट आए और परिजनों में अनहोनी को लेकर भय बना हुआ था।मंगलवार आज सुबह उसका शव गांव के ही प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने किचनशेड में गमछे से लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस कई एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि सचिन दो दिन पहले ही मुंबई से वापस घर लौटा था।

कोई टिप्पणी नहीं