ब्रेकिंग न्यूज

कांग्रेस ,यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को देंगी 40 फीसदी टिकट


लखनऊ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव  की तैयारियों में जुटीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  ने मंगलवार को लखनऊ में आधी आबादी यानी महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिला प्रत्याशियों को देगी इसी के साथ उन्होंने महिला समाजसेवी, अध्यापिका, महिला पत्रकारों व अन्य सेवाओं से जुड़ीं महिलाओं को राजनीति में आने का आह्वान भी किया उन्होंने कहा कि जो भी इच्छुक वे आगे आएं और आवेदन करें हम उन्हें टिकट देंगेपत्रकरों से बातचीत में कहा यूपी में शोषित महिलाओं को लेकर यह फैसला पार्टी ने लिया है प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस का नारा है कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं.’ इस दौरान प्रियंका गांधी ने हाथरस, उन्नाव, चंदौली, प्रयागराज, सीतापुर समेत कई महिलाओं का जिक्र किया जिनसे वे मिलीं और उसके बाद यह निर्णय लिया कि प्रदेश को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को राजनीति में आना होगा प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को मेरिट के आधार पर टिकट दिया जाएगा  प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें जाति धर्म से ऊपर उठना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं