ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में सिपाहियों को महीने में मिलेगा 2 हजार का मोबाइल खर्च


लखनऊ पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता 25 फीसदी बढ़ा दिया है। साथ ही अब सिपाहियों को हर महीने मोबाइल के लिए 2 हजार का खर्च मिलेगा। मुख्यमंत्री  ने इस मौके पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले चार शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री  ने कहा, पुलिस परिवारों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता रहेगी।पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित थे, फिर भी निरंतर काम करते रहे। कोरोना से 37 पुलिस कर्मियों से शहीद हो गए थे।उत्तर प्रदेश के 527 पुलिसकर्मियों को 124 करोड़ रुपए से ज्यादा सहायता दी गई। राजपत्रित पुलिस कर्मियों को भी पदक देकर सम्मानित किया गया।हमारी सरकार में उप निरीक्षक, रेडियो सहायक परिचालक, सिपाही की भर्तियां हुई हैं। भर्ती प्रोन्नत बोर्ड द्वारा भर्ती अभी भी कई चल रही हैं।71 नए थानों व 45 नई चौकियों की स्थापना की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं