ब्रेकिंग न्यूज

रायबरेली में डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला


रायबरेली यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने मंगलवार को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि 2017 में विधानसभा में उनके सदस्य केवल 7 की संख्या में चुनकर के गए थे अबकी भी दो चार सीटों में लड़ाई में दिखेंगे तो दिखेंगे। केशव मौर्य ने बताया कि आज उन्होंने रायबरेली में 265 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अस्तित्व में नही है़। उन्होंने दावे के साथ कहा है़ कि पूरे विश्वास से कह सकते हैं 2024 में रायबरेली में कमल खिलेगा। उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2022 में हम रायबरेली जनपद की सभी 6 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर के चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 312 अकेले बीजेपी जीती थी, और सहयोगियों के साथ हमने 325 सीटें जीती थीं। फिर उतनी ही सीटें या उससे अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।सपा-बसपा कांग्रेस तीनों एक होकर के लड़े उसके बाद भी हमने उनको अमेठी में 2019 का चुनाव हराया। प्रियंका के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि दौरा तो वो 2019 में भी कर रही थीं अमेठी में भी रायबरेली में भी। अगर 2019 के उनके दौरे के प्रभाव का आप आंकलन करेंगे सपा-बसपा के समर्थन के बाद वो रायबरेली सीट बचा पाई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं