ब्रेकिंग न्यूज

एक लाख का इनामी विजय प्रजापति पुलिस मुठभेड़ में ढेर


लखनऊ गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश विजय प्रजापति को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करके भाग रहा था।वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर हो गया।मृतक बदमाश विजय प्रजापति गगहा के चर्चित काजल सिंह हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी था। बदमाश के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही बदमाश के पास से CBI और हरियाणा पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी आई कार्ड के जरिए बदमाश फरारी काट रहा था। जबकि मौके से बदमाश का एक साथी फरार हुआ है।पुलिस ने काजल सिंह हत्याकांड मामले में नामजद दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।हालांकि बदमाश की गिरफ्तारी के लिए ADG ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। गोरखपुर के SSP  ने बताया कि गुरुवार देर रात चेंकिंग चल रही थी. इस दौरान विजय प्रजापति के संभावित ठिकाने पर जब पुलिस टीम पहुंची तो विजय ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।ऐसे में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग गया।घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त विजय प्रजापति के तौर पर हुई है।गगहा थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय प्रजापति ने पैसों के लेनदेन के विवाद में गगहा थाना के भलुआन इलाके की काजल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।बताया जाता है कि काजल अपने पिता की पिटाई का वीडियो बना रही थी। इसको लेकर विजय ने उसे गोली मार दिया था। जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ KGMC में मौत हो गई थी।उसके बाद से ही बदमाश फरार चल रहा था। जबकि पुलिस ने नामजद चार आरोपियों में से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं