ब्रेकिंग न्यूज

डॉक्टर ने महिला से की अश्लील हरकत,भीड़ ने पीटा


लखनऊ कान का इलाज कराने आई एक महिला ने डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। शोर सुनकर जुटी भीड़ ने डॉक्टर की पीट कर पुलिस को सौंप दिया। मामला गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के सिहाइचपार के रहने वाले डॉ. गणेश गौंड की कौड़ीराम कस्बे में रेशमदीप ईएनटी क्लीनिक का है। मंगलवार की दोपहर में गगहा क्षेत्र की एक महिला अपनी बड़ी बहन के साथ इलाज कराने क्लीनिक पर गई। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे अकेले चेम्बर में बुलाकर रोग के बहाने उससे अश्लील बातें कीं। डॉक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। डॉक्टर की हरकत से हैरान महिला रोते-बिलखते चेम्बर से भाग निकली और बाहर पहुंचकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और मामले की जानकारी होने पर भीड़ ने आरोपी डॉक्टर को चैम्बर से बाहर निकाल कर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी डॉक्टर ने भागकर किसी तरह जान बचाई। आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर को कौड़ीराम चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि डॉ पर बीते वर्ष 17 अक्तूबर को भी अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था। उस मामले में वह जेल जा चुका है। गगहा क्षेत्र की एक महिला को गले मे दर्द था। इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने टांसिल की समस्या बताते हुए उसके साथ अश्लील हरकत कर दी थी।। उस समय भी मौके पर जुटी भीड़ ने पिटाई करने के बाद डॉक्टर को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को जेल भेजा था।अश्लील हरकत का आरोपी डॉ. गणेश गौंड कांग्रेस पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष है। इसके पहले वह भारतीय गोंडवाना पार्टी का राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुका है तथा कुशीनगर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं