ब्रेकिंग न्यूज

नई नवेली दुल्हन शादी के 10 दिन बाद गर्भवती निकली


लखनऊ घर में दुल्हन के पांव पड़ने से पहले ही भारी हो गये। दस दिन पहले जिस दुल्हन की शादी हुई थी। वह आठ माह की गर्भवती निकली। इसको लेकर पूरे मोहल्ले में हंगामा मचा है। दूल्हे के परिवार वालों ने इसकी शिकायत SSP से की।SSP ने CO  को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है। मामला बरेली जिले के किला का युवक फुटवियर की दुकान पर काम करता है। मोहल्ले की एक युवती से दस दिन पहले उसका निकाह कराया गया। युवती आठ माह की गर्भवती है।युवक का कहना है कि युवती के साथ उसका कोई अफेयर नहीं था। युवती के घरवालों ने दबाव बनाकर उसके साथ निकाह करवा दिया। जब युवती शादी के बाद घर आई तो पता लगा कि उसके गर्भ में आठ माह का बच्चा है। इसको लेकर घर परिवार में काफी हंगामा मचा। लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि शादी से पहले से दूल्हे के युवती से संबंध थे। बच्चा उसी का है। मंगलवार को परिवार वालों ने इसकी शिकायत SSP से की। जिस पर SSP ने CO किला को जांच सौंपकर कार्रवाई के लिये कहा है। गुरुवार को युवती को CO के सामने पेश किया जायेगा। वहीं इसकी समस्या का हल होगा।लड़के वालों ने दावा किया है कि युवती के उसकी बहन के देवर से संबंध थे। उसके गर्भ में उसी का बच्चा है। बहन का देवर लखनऊ में रहता है। उसके साथ ही अफेयर की चर्चा है। लड़के वालों के पास एक वीडियो है। जिसमें उसने स्वीकार किया है कि बच्चा उसके प्रेमी का है।

कोई टिप्पणी नहीं